News

रामप्रसाद राठौर के पुण्य तिथि पर किया गया प्रसाद वितरण

जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 12 के प्रतिष्ठित नागरिक स्वर्गीय राम प्रसाद राठौर के आठवीं पुण्यतिथि पर उनके निवास के सामने उनके पुत्र मनोज राठौर रवि राठौर, आकाश राठौर द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्री राठौर के पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी उनके परिजनों द्वारा यह आयोजन रखा गया था, जिसमें पुरानी बस्तीवासी सहित सैकड़ो की संख्या में नगरवासी प्रसाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान पप्पू राठौर, आनंद राठौर, संस्कार राठौर, राजेश राठौर, हरीश राठौर, विरेन्द्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर, युगल राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Back to top button