जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का पल जांजगीर-चांपा के विवेक-मनीषा ‘India’s TOP 1%’ में दिखेंगे अमिताभ के अनील कपूर के साथ।।

 

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का पल: जांजगीर-चांपा के विवेक-मनीषा ‘India’s TOP 1%’ में दिखेंगे

 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के लिए एक बार फिर खुशी और गर्व का अवसर सामने आया है। जांजगीर-चांपा जिले के नैला निवासी युवा व्यवसायी विवेक अग्रवाल और उनकी पत्नी मनीषा अग्रवाल का चयन स्टार प्लस के नए गेम शो “India’s TOP 1%” के पांचवें एपिसोड के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से न सिर्फ अग्रवाल परिवार, बल्कि पूरे जांजगीर-चांपा और छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल है।इस गेम शो की खासियत यह है कि यहां सामान्य ज्ञान के पारंपरिक सवालों के बजाय लॉजिक, तार्किक कॉमन सेंस और सोचने की क्षमता को परखा जाता है। प्रत्येक एपिसोड में 100 प्रतियोगी हिस्सा लेते हैं और सवालों का सिलसिला आगे बढ़ते-बढ़ते प्रतिभागियों को अंतिम सवाल तक पहुंचाता है।12 सितंबर को शो की शूटिंग के दौरान विवेक और मनीषा को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एवं शो के होस्ट अनिल कपूर के साथ कुछ विशेष प्रदर्शन का अवसर भी मिला। इस दौरान उनकी मौजूदगी और प्रदर्शन ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और यह अनुभव उनके लिए यादगार बन गया।विवेक अग्रवाल के लिए टीवी गेम शो का यह सफर नया नहीं है। इससे पहले वह देश के चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी विजेता रह चुके हैं। अब एक बार फिर अपनी तार्किक क्षमता और सूझबूझ के दम पर राष्ट्रीय टेलीविजन के मंच पर नजर आने वाले विवेक और मनीषा को लेकर जिलेवासियों में खास उत्सुकता है।

‘India’s TOP 1%’ के पांचवें एपिसोड का प्रसारण 3 अक्टूबर को स्टार प्लस पर होगा। नैला के इस दंपती की टीवी स्क्रीन पर मौजूदगी को लेकर परिवार, परिचितों और जिले के लोगों में खासा उत्साह है। यह उपलब्धि जांजगीर-चांपा के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश है कि स्थानीय प्रतिभा अपनी सोच और हुनर के दम पर राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button