मोदी जी के जन्मदिन पर जांजगीर में गूंजेगा सुंदरकांड, आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा शहर।
17 सितंबर को भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ, नगर के विभिन्न स्थानों पर होगा दीप प्रज्वलन।

मोदी जी के जन्मदिन पर जांजगीर में गूंजेगा सुंदरकांड, आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा शहर
17 सितंबर को भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ, नगर के विभिन्न स्थानों पर होगा दीप प्रज्वलन
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला संगठन 17 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना को लेकर भाजपा कार्यालय जांजगीर में सुबह 11 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आशीर्वाद के दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की जाएगी।भाजपा जिला संगठन ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। संगठन की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कार्यकर्ता सेवा, शुभकामना और जनभागीदारी के रूप में मना रहे हैं।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे।












