
जांजगीर-चाम्पा। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने साक्षरता और आजीवन सीखने का प्रेरक संदेश देने के लिए मानव श्रृंखला बनाई। अर्थात समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ है। विद्यार्थियों ने इस संदेश के माध्यम से शिक्षा को केवल विद्यालय तक सीमित न रखते हुए हर व्यक्ति के लिए निरंतर सीखने और ज्ञान प्राप्त करने की भावना को प्रदर्शित किया।












