बुची हरदी में सीमेंट से भरी पिकअप पलटी, 27 वर्षीय युवक की मौत।

बुची हरदी में सीमेंट से भरी पिकअप पलटी, 27 वर्षीय युवक की मौत
जांजगीर-चांपा। जिले के बुची हरदी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नीलकंठ पेट्रोल पंप के पास सीमेंट से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 27 वर्षीय मनीराम कंवर की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार पिकअप बलौदा से सीमेंट भरकर दल्हा पौड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बुची हरदी गांव में नीलकंठ पेट्रोल पंप के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि पिकअप में सवार मनीराम कंवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।












