छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मनाया गया रजत जयंती
25 वर्षों की विकास यात्रा पर विस्तार पर डाला गया प्रकाश


जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश के साथ-साथ जांजगीर-चाम्पा जिले में भी छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का गरिमामय आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम चाम्पा नगर के भालेराव मैदान स्थित इनडोर हॉल में संपन्न हुआ। महोत्सव के लिए कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो उत्सव के उल्लास को प्रदर्शित कर रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई। इस अवसर पर अंबेश जांगड़े भाजपा जिलाध्यक्ष,बगगन जयपुरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष, प्रदीप नामदेव चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष), शिशुपाल सिंह राजपूत बलौदा जनपद उपाध्यक्ष, उमा राजेंद्र राठौर (जिला महामंत्री), अमरजीत सिंह खटकर (नगर पालिका उपाध्यक्ष), ग्यारसी मोदी, सलीम मेमन, मंगल चंद देवांगन, गिरीश मोदी, राम खूबवानी एवं रितेश मोदी, भवानी गुप्ता सहित सभा स्थल पर नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों की सराहना की गई। वक्ताओं ने बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ एक पावर हब के रूप में उभरा है और भविष्य में बिजली उत्पादन व वितरण को लेकर क्या योजनाएं तैयार की गई हैं। रजत महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, चहुंमुखी विकास और जन-कल्याण के संकल्प को दोहराया गया। उपस्थित जनों ने राज्य की प्रगति में अपनी सहभागिता निभायी।












