News

दो महीने में चौथी बार जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नवगठित नगर पंचायतों को मिल सकती है बड़ी सौगात।

 

दो महीने में चौथी बार जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नवगठित नगर पंचायतों को मिल सकती है बड़ी सौगात ।

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चांपा पहुंचेंगे। यहां वे कात्रेनगर स्थित कुष्ठ आश्रम का दौरा कर आश्रमवासियों से मुलाकात करेंगे और स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।वहीं, मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान जांजगीर-चांपा जिले की नवगठित नगर पंचायतों के लिए बड़ी विकास सौगात मिलने की भी चर्चा है। स्थानीय स्तर पर यह संभावना जताई जा रही है कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान किए गए कई विकास कार्यों से जुड़े वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पिछले दो महीनों में चौथी बार जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button