News

3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों पर सरकार सख्त,मंत्रालय से कलेक्टर कार्यालय से लेकर विभागीय अधिकारियों तक होंगे तबादले।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर मंत्रालय से लेकर कलेक्टर कार्यालयों तक तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।जारी आदेश के अनुसार, तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पदस्थापना पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य स्थानों पर पदस्थ किया जाएगा। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को प्रशासनिक आवश्यकता के कारण उसी स्थान पर बनाए रखना अनिवार्य हो, तो संबंधित विभाग को इसका स्पष्ट एवं ठोस कारण लिखित रूप में दर्ज करना होगा।सरकार का मानना है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने से प्रशासनिक निष्पक्षता और कार्यकुशलता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में नई व्यवस्था के जरिए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।इस आदेश का असर मंत्रालय, संभागीय कार्यालयों, जिला कलेक्टर कार्यालयों सहित सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर तबादलों की सूची जारी हो सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button