News
अक्षय रविन्द्र राठौर जाएंगे कजाकिस्तान

जांजगीर-चाम्पा। कजाकिस्तान का स्विट्जरलैंड कहे जाने वाला शहर अल्माटी में आयोजित प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस की उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने मैनेजर परम अक्षय रविन्द्र राठौर 4 अगस्त को अल्माटी जाएंगे। जहां उच्च अधिकारियों के साथ कम्पनी मीटिंग में शामिल होंगे। 9 अगस्त को वापस भारत लौट आयेंगे। मित्रों एवं परिवारजनों ने शुभ एवं सफल यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।











