News

28 वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली

पूर्व सैनिक कल्याण संघ द्वारा वीर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

जांजगीर-चाम्पा। पूर्व सैनिक कल्याण संघ जांजगीर-चाम्पा द्वारा 28 वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देकर मातृभूमि की रक्षा करने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 26 जुलाई रविवार को शाम 4.30 बजे कलेक्टरेट परिसर जांजगीर से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे शहीद स्मारक, कचहरी चौक, जांजगीर में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। पूर्व सैनिक कल्याण संघ ने जिले के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं राष्ट्रप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button