Friday, March 29, 2024
HomeNewsछत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जांजगीर-चांपा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जांजगीर-चांपा।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::आकृति महिला मंडल का हरियाली तीज महोत्सव
मधु राठिया सावन क्वीन, विनीता ध्रुव हरियाली क्वीन और तीज क्वीन संध्या इंग्ले चुनी गईं जांजगीर 13 अगस्त 2022 – अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा के आवासीय कॉलोनी स्थित सीनियर क्लब में आकृति महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। हरियाली तीज महोत्सव में सावन क्वीन मधु राठिया, हरियाली क्वीन विनीता ध्रुव और तीज क्वीन संध्या इंग्ले चुनी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कल्याणी बिजौरा ने महिला मंडल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मिलजुल कर कार्य करने की सलाह दी। इस अवसर पर मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया ने कहा कि महिलाओं का कार्यक्रम बहुत ही सुंदर व प्रशंसनीय है।
हरियाली तीज महोत्सव में प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्षद्वय निवेदिता बंजारा एवं सोनिया बघेल, संकल्प महिला मंडल कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष प्रभा कटियार एवं पीजीटीआई कोरबा पूर्व से अनिता श्रीवास्तव, कोरबा पूर्व एवं कोरबा पश्चिम के महिला मंडल के सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। हरियाली तीज महोत्सव में कार्यक्रम की थीम ‘डिस्को फ्यूजन’ रही। इसमें रीना धुरंधर एवं मधु राठिया द्वारा भगवान श्रीगणेश जी की वंदना नृत्य के साथ की गई।
इससे पहले मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला श्रीमती कल्याणी बिजौरा द्वारा फीता काटकर हरियाली तीज महोत्सव की औपचारिक शुरूआत की गई। कार्यक्रम में भगवान श्रीगणेश जी की वंदना के साथ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। महोत्सव में आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती बिजौरा को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। महिला मंडल की सचिव दीपा साहा द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यक्रम का विवरण देते हुए मुख्य अतिथि का शायराना अंदाज में विशेष स्वागत किया गया। तीज महोत्सव में छत्तीसगढ़ी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, बॉलीवुड फ्यूजन, पंजाबी फ्यूजन, कव्वाली, रैंप वाक एवं गणेश-शिव तांडव आकर्षण के केंद्र रहे। कार्यक्रम में मिसेज रॉयल ग्लोबल क्वीन कांटेस्ट की विजेता सुनीता जांगड़े का मुख्य अतिथि श्रीमती बिजौरा के हाथों सम्मान किया गया। हरियाली तीज महोत्सव में उपाध्यक्ष अर्निका लकरा, नीना तिवारी, कमला सिंह, चारूलता देवांगन, सचिव दीपा साहा, वित्त सचिव पूनम कश्यप का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव नीतू देवदत्त एवं क्रीड़ा सचिव सुमन ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सहसचिव सुषमा तारेंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल के सभी सदस्य एवं काॅलोनी की महिलाओं ने भरपूर सहभागिता निभाई।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular