News

एसडी महाविद्यालय नवागढ़ में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी

इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

जांजगीर-चाम्पा। एस.डी. महाविद्यालय नवागढ़ में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं।महाविद्यालय में एल.एल.बी., बी.ए. एल.एल.बी. (लॉ कोर्स), बी.ए., बी.एससी., डीसीए, पीजीडीसीए, बीसीए, एम.ए. हिंदी, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, शिक्षा (एम.ए. एजुकेशन), एम.एस.डब्ल्यू. सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी, जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस एवं मैथमेटिक्स जैसे विषयों में भी प्रवेश लिया जा सकता है। महाविद्यालय प्रबंधन ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button