कंटेंट क्रिएटर की आड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुसपैठ! कैमरा लेकर पहुंचे संदिग्धों को पुलिस ने ग्राउंड से खदेड़ा।

जांजगीर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब कंटेंट क्रिएटर की आड़ में कई संदिग्ध लोग कैमरा लेकर समारोह स्थल के अंदर तक पहुंच गए,बताया जा रहा है कि ये लोग सुरक्षा में तैनात जवानों को कैमरा दिखाकर ग्राउंड में दाखिल हुए थे, लेकिन समारोह स्थल के भीतर उनकी गतिविधियां सामान्य नजर नहीं आईं,,ग्राउंड में मौजूद पत्रकारों को जब इन लोगों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने मामले में दखल दिया और सुरक्षा में तैनात जवानों को इसकी जानकारी दी,इसके बाद पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को समारोह स्थल से बाहर निकाला,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है,सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्वतंत्रता दिवस जैसे संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, तो आखिर ये लोग कैमरा लेकर बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के अंदर तक कैसे पहुंच गए,अगर पत्रकारों की नजर इनकी गतिविधियों पर नहीं पड़ती तो क्या ये लोग और आगे तक पहुंच सकते थे? क्या किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा सकती थी? इस पूरे मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं,,स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण आयोजन होने थे, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर साबित हो सकती थी,,पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्धों को ग्राउंड से बाहर तो कर दिया, लेकिन अब सवाल इनकी मंशा और समारोह स्थल तक पहुंचने की पूरी रणनीति को लेकर उठ रहे हैं,,क्या ये सिर्फ कंटेंट बनाने के लिए पहुंचे थे या इसके पीछे कोई और मकसद था? पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी,,फिलहाल स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में हुई इस कथित घुसपैठ ने सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और जांच व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, आने वाले कार्यक्रमों को लेकर सजगता में होना होगा सक्रियता जांजगीर चांपा जिला में लगातार चाकू बाजी और एयर गन मिलने की घटना की भारी बढ़ोतरी देखा जा रहा है ऐसे में कभी भी भीड़ में हो सकती थी घटना।












