News

तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक – डॉ. अखिलेश कटकवार

ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा दिवस का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा। ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व, उसके सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश की प्रगति एवं विकास में अपना योगदान दे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, विविधता और गौरव का प्रतीक है। हमें इसके सम्मान के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से संबंधित विचार एवं संदेश प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता, सेवा भावना एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button