जांजगीर चांपा

जांजगीर पहुंचेंगे दो मंत्री, एल्डरमेन न्युक्ति कमीशन से डीजल कांड तक उठेंगे सवाल… अपने ही ऐलान पर घिरी बीजेपी

 

जांजगीर-चांपा। एल्डरमेन नियुक्ति में कथित कमीशन और जिला चिकित्सालय से बीजेपी नेताओं की गाड़ियों में डीजल भराए जाने के आरोपों को लेकर जांजगीर-चांपा की सियासत गरमाई हुई है,, आज जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी और नगरीय प्रशासन एवं PWD मंत्री अरुण साव का जांजगीर आगमन होना है,, ऐसे में दोनों मंत्रियों के सामने इन मामलों को लेकर सवाल-जवाब होने की संभावना है,,आरोप सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने विधायक कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था,, लेकिन अब घेराव के लिए कार्यकर्ता नहीं जुटा पाने को लेकर बीजेपी खुद अपने ही ऐलान से सवालों के घेरे में नजर आ रही है,,एक तरफ एल्डरमेन नियुक्ति में कमीशन के आरोप और दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय से बीजेपी नेताओं की गाड़ियों में डीजल भराने का मामला,, दोनों मुद्दों ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है,, अब सवाल यह है कि इन आरोपों पर जिम्मेदारों की ओर से क्या जवाब सामने आता है,,वहीं विधायक कार्यालय घेराव की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं की अपेक्षित मौजूदगी नहीं होने से बीजेपी संगठन पर भी सवाल उठ रहे हैं,, आखिर जिस आंदोलन का ऐलान किया गया था, उसे लेकर कार्यकर्ता मैदान में क्यों नहीं दिखाई दिए,, क्या संगठन के भीतर ही इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई या फिर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन से दूरी बना ली,,आज दोनों मंत्रियों के जांजगीर आगमन के दौरान इन तमाम सवालों पर राजनीतिक माहौल गर्म रहने की संभावना है,, देखना होगा कि मंत्री ओपी चौधरी और अरुण साव इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं और बीजेपी अपने ही नेताओं द्वारा किए गए घेराव के ऐलान पर क्या सफाई देती है,,

कमीशन के आरोप, अस्पताल के डीजल का मामला और घेराव के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी—आज जांजगीर में इन तीनों मुद्दों पर सियासत के गर्माने के पूरे आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button