Thursday, March 28, 2024
HomeNewsभगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण युवा आयाम बिलासपुर द्वारा एक सप्ताह...

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण युवा आयाम बिलासपुर द्वारा एक सप्ताह तक भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह मनाया जायेगा

सात दिन तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा उसी तारतम्य में ब्राह्मण युवा आयाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया कि 3 मई को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के दिन सुबह बिलासपुर में स्थापित समस्त विप्रजनों की प्रतिमा जिसमे- भारत माता, पं देवकीनंदन दीक्षित, तुलसीदास जी, पं दीनदयाल उपाध्याय जी, पं लालबहादुर शास्त्री जी, महात्मा रामभिक्षुक महाराज जी, शहीद विनोद चौबे जी, पं बसंत शर्मा आदि की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर पूजा पाठ किया गया।
ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज::भगवान श्री परशुराम जी छायाचित्र पर पूजा, पाठ कर आरती की गई एवं 1100 श्री परशुराम चालीस का निःशुल्क वितरण किया गया और सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरों में ध्वज लगाए और शाम को दीप प्रज्वलन कर भगवान श्री का जन्मोत्सव मनाए 4 मई को समग्र ब्राह्मण समाज संग परशु सेना द्वारा आयोजित शोभायात्रा में शामिल होंगे एवं आगे जन्मोत्सव सप्ताह पर रक्तदान, कोटना एवं सकोरा का निःशुल्क वितरण, प्याऊ घर, जरुरत मंद लोगो को भोजन वितरण, गौ माता के गले में रेडियम पट्टी आदि कार्यक्रम किया जायेगा आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्राह्मण युवा आयाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्यय, शुभम पाठक, ऋषभ शर्मा, रतिन्द्र उपाध्याय, गौरव दुबे, राकेश शर्मा,आकाश तिवारी, आशुतोष मिश्रा, कमलेश दुबे, हर्ष तिवारी, महिला विंग से श्रीमती, भाव्या शुक्ला, मुक्ता उपाध्याय, स्नेहा पाण्डेय, सपना शुक्ला, आकांक्षा शुक्ला, निष्ठा शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular