News

जांजगीर- लिपिक वर्गीय कर्मचारियों द्वारा वेतन विसंगति दूर करने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::प्रदेश के लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा पर आदेश की मांग को लेकर जिले भर के सभी लिपिक दिनांक 11,12 व 13 अप्रेल को तीन दिवस का आंदोलन पर थे।उक्त 03 दिवस तक जिले के समस्त कार्यालय में ताला बंद की स्थिति थी जिससे सभी कार्यालय कार्य रुका हुआ था। लिपिक संघ जिला जांजगीर चाम्पा के समस्त कर्मचारी इस भीषण गर्मी में भी कचहरी चौक में पंडाल लगाकर वर्षो से चली आ रही लिपिकों की वेतन विसंगति एवं लंबित 17 प्रतिशत महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन करके ध्यानाकर्षण किये।

संगठन के प्रदेश सचिव प्रवीण दुबे ने कहा कि आज निश्चितकालन 03 दिवस हड़ताल के अंतिम दिन में दोपहर 03 बजे कचहरी चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक लिपिकों की भारी संख्या में बाइक रैली निकाला गे तथा नारेबाजी के साथ संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जिला जांजगीर चाम्पा लिपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल वैभव ने बताया कि माननिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व में बयान जारी करके बताया था कि छग राज्य की आर्थिक स्थिटी अन्य राज्यो से बेहतर है फिर भी समस्त लिपिक कर्मचारियों का वेतन विसंगति एवं महंगाई भत्ता/मकान भत्ता नही मिलने के कारण कार्यालय बंद कर हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। सरकार को जल्द ही लिपिकों की जायज मांग वेतन विसंगति एवं केंद्र के समान महंगाई भत्ता/मकान भत्ता का आदेश जारी करे।
जिला के संगठन सचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर ने अवगत कराया कि दिनांक 17 फरवरी 2019 को विलासपुर त्रिवेणी भवन में आयोजित लिपिक महाधिवेशन में प्रदेश लिपिकों के वेटनमान सुधार करने संबंधी विसंगति की घोषणा उपरांत भी उक्त घोषणा के क्रियान्वयन नही होने के करण संघ के प्रांतीय आह्वान पर ध्यानाकर्षण हेतु प्रदेश के लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा पर जल्द ही आदेश जारी नही किया जाता है तो लिपिक संघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

आज के कार्यक्रम में रवि दुबे, कौशलेश क्षत्री, आशुतोष शर्मा, अनुराग चंद्रा, बृजेश दुबे, रवि बघेली, तनेन्द्र सोनी, प्रदीप राठौर, सतीश राठौर, अविनाश खांडेल, योगी कश्यप, लोकनाथ श्रीवास, पंकज कटक्वार, यू डी मानिकपुरी, भुवन सिदार,एवं भारी संख्या में लिपिक साथी उपस्थित थे

Back to top button