इज्जत बचाने की जुगत में लगे कोतवाली पुलिस को महज एक वाहन को पकड़ने लग गए 4 माह।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::सिटी कोतवाली जांजगीर क्षेत्र में आए दिन लगातार वाहन चोरी का शिकायत मिलना आम बात हो गया है, नगर के भीमा तालाब सहित शहर के विभिन्न क्षेत्र में लगातार दुपहिया वाहन चोरी होना कोई बड़ी बात नही रहा जबकि चोर गिरोह लगातार भीमा तालाब,बाजार,बैंक,गार्डन,घर के सामने सहित कई क्षेत्रों में खड़े वाहन का हैन्डल लॉक तोड़ कर भीड़ के नजरो के सामने चोर का गिरोह उड़ा ले जाते रहे,जांजगीर कोतवाली में पिछले 6,माह में दर्जनों से अधिक वाहन चोरी कर पुलिस के नाक में दम कर रखा हुआ है, वही कोतवाली पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया,नगर वासियों को इस तरह लगातार चोरी होना सुरक्षा पर संदेह होने लगा था, इस बीच मार्च महीने के नजदीक आते आते टारगेट पूरा करने एवं शहर की पुलिसिया व्यवस्था सुधारने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने वाहन चोरी पर कोतवाली पुलिस सहित सभी थाना को जल्द कार्यवाही करने निर्देश देते हुए सघन जांच पर जोर दिया जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एसडीओपी चंद्रशेखर परमा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उमेश साहु के नेतृत्व में कचहरी चौंक संदेहास्पद वाहन को रोककर चेकिंग कराया गया इस दौरान सीजी 11एएल 6345 में सवार आरोपी मोनू कश्यप पिता आनंद राम कश्यप उम्र 19 शांति नगर निवासी द्वारा गाड़ी का कोई भी दस्तावेज नहीं बता पाया और भीमा तालाब से 3-4 माह पहली हैंडल लॉक तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया जिसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक01/2022 धारा 41(1+4) जा.फौ/379भादवि तैयार कर न्यायालय मे पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक योगेश पटेल, प्रधान आरक्षक मोहन साहु, आरक्षक चंद्रप्रकाश शर्मा, दिलीप सिंह,खिलेन्द्र कर्ष, सुनील सूर्यवंशी ने योगदान दिया।













