News

मछुआरा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम 31 मई को जांजगीर में

 

मछुआरा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम 31 मई को जांजगीर में

छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज के तत्वावधान में संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान, कैरियर मार्गदर्शन एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 31 मई 2026, रविवार को जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित न्यू ऑडिटोरियम भवन (जिला पंचायत के पास) में किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य मछुआरा समाज में सामाजिक एकता, समरसता एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। आयोजन में प्राइमरी, मिडिल, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, तकनीकी एवं व्यवसायिक परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।साथ ही विभिन्न स्मृति सम्मान के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वरूप प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को पंजीयन हेतु आधार कार्ड एवं अंकसूची की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समाज प्रमुख, अनुभवी कैरियर काउंसलर एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

 

आयोजकों ने मछुआरा समाज के सभी सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

मुख्य अतिथि – लखन लाल धीवर

अतिथि – व्यास कश्यप, कुंवर सिंह निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुखआयोजक – नवीन धीवर, संस्थापक, छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज

Back to top button