रायपुर ब्रेकिंग पंडवानी की अमर आवाज़ हुई खामोश।

रायपुर ब्रेकिंग पंडवानी की अमर आवाज़ हुई खामोश
छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व मंच पर पहचान दिलाने वाली महान पंडवानी गायिका तीजन बाई का रविवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने रायपुर के एम्स अस्पताल में सुबह करीब 3:15 बजे अंतिम सांस ली। वे 70 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पिछले 38 दिनों से उनका इलाज एम्स के आईसीयू में चल रहा था। तीजन बाई को भारतीय लोककला में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी दमदार प्रस्तुति और विशिष्ट शैली से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पंडवानी कला को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के कला एवं सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर है। लोककला के इस युग का अंत भारतीय संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।











