जिला अस्पताल में फिर मिलेगी विशेषज्ञ इलाज की सुविधा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉ. लोकेन्द्र कश्यप की सेवा बहाल

हाईकोर्ट के आदेश पर डॉक्टर की वापसी
जिला अस्पताल में फिर मिलेगी विशेषज्ञ इलाज की सुविधा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉ. लोकेन्द्र कश्यप की सेवा बहाल
जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ ने हाईकोर्ट बिलासपुर के आदेश के पालन में ईएमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. लोकेन्द्र कश्यप की सेवा बहाली का आदेश जारी कर दिया है। इससे लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल के मरीजों को अब फिर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा में पदस्थ ईएमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. लोकेन्द्र कश्यप की संविदा सेवा समाप्त करने का 11 मई 2026 का आदेश माननीय हाईकोर्ट बिलासपुर ने 24 जून 2026 को निरस्त कर दिया था।हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन में अब डॉ. कश्यप को पुनः जिला अस्पताल में सेवा देने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। आदेश उप संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी किया गया है।डॉ. कश्यप की वापसी से जिला अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ की सेवाएं फिर शुरू होंगी, जिससे गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें अन्य जिलों के अस्पतालों का रुख कम करना पड़ेगा।












