ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, जांजगीर में समर कैंप का समापन पूल पार्टी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, जांजगीर में समर कैंप का समापन दिनांक 07.05.2022 को स्कूल प्रांगण में माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया तत्पश्चात् छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रार्थना किया गया।

यह कार्यक्रम संदीप मित्तल (डीएसपी यातायात जांजगीर-चांपा) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ व डायरेक्टर आलोक अग्रवाल तथा प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रथम अभिभावक श्रीमती पूनम जायसवाल का प्रथम अतिथि के रूप में सम्मान किया गया। सर्वप्रथम अतिथि संदीप मित्तल (डीएसपी यातायात जांजगीर-चांपा) व संतोष धामेचा (डयरेक्टर, यूसीमास) को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मित्तल ने कार्यक्रम ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के संचालक व प्राचार्या को धन्यवाद दिया और श्लोक के माध्यम से कहा ‘‘सर्वेभवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दःुखग्भाग भवेत’’ व ‘‘गुरूर्ब्रम्हा गुरूर्विष्णःु गुरूर्देवो महेश्वरः गुरूः साक्षात् परब्रम्ह तस्मै श्री गुरूवे नमः’’ सभी सुखी रहें सभी निरोग रहें और गुरू के महत्व को सक्षेप मेें बताया और अपनी बीती बातें याद करके बच्चों को प्रोत्साहित किया कि आपके पास पूरी सूविधा है जिसका सही उपयोग कर आप अपनी मंजिल हासिल कीजिये और सभी की कुशलता की कामना किए।

संतोष धामेचा जी के द्वारा फ्लेश कार्ड, स्पीड राईटिंग, व गणीतिय टूल के प्रयोग कर विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी किया गया जिसमें बच्चे बड़े उतसाहित होकर प्रश्नों का उत्तर दिए। गुरूकुल विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी के छात्र छात्राओं को गुरूकुल विद्यालय केे तरणताल में (स्वीमिंग पुल) पूल पार्टी का आयोजन किया गया जिसका बच्चें भरपूर आनंद लिए।

समूह ‘अ‘ कक्षा- पहली से पाचवीं तक के छात्र-छात्राओं तथा समूह ‘ब‘ में कक्षा- आठवीं से दसवीं तक छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमें सव्रप्रथम कक्षा दसवी के छात्रा द्वारा स्वागत गीत (वाणीप्रिया व सौम्या तिवारी), सामूहिक योगा डांस (सौम्या, एंजल, आस्था पटेल, ओजल कसेर, आसी अग्रवाल, मुक्तिका, अनुष्का शुक्ला, डिंपल केवट आदि छात्राओं) द्वारा प्रस्तुत किया गया, कक्षा दसवी की छात्रा वाणीप्रिया द्वारा गीत तथा बाल श्रमिक उन्मुलन एवं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन पर सामूहिक नृत्य बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। बारह दिवसीय समर कैंप में उपस्थित छात्र-छात्राओं को खेल-खेल में उनके मानसिक, बौद्धिक तथा शारीरिक विकास हुआ। विभिन्न कलायों की जानकारी व प्रशिक्षण से बच्चों के कौशल में वृद्धि हुई तथा पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कलाओं के प्रति रूझान हेतु उत्साहवर्धन किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के अंतर्गत आयोजित समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में उनकी प्रतिभा व कौशल क्षमता में वृद्धि करना एवं उनकी कला क्षमता के अनुरूप प्रतिभा का विस्तार करना है। कैम्प के समापन समारोह में आर्ट गैलरी में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न माॅडलों, पेन्टिगस् एवं कार्ड का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को यातायात विभाग जिला-जाँजगीर-चांपा द्वारा ड्राॅईंग प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागीयों को उपहार दिया गया एवं ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल प्रंबधन द्वारा प्रशस्ति पत्र, जूस व फ्रूट सलाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रियंका शर्मा के द्वारा किया गया। शिक्षिका मिनीमोल थाॅमस द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया गया। विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस पूरे कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा रहा है।













