News
अजा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शेषराज हरबंश छग ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के बनाए गए सदस्य…

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::छग विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुसंशा पर छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव आरके शर्मा द्वारा श्रीमती शेषराज हरबंश को छग ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद् के सदस्य बनाए गए है। यह नियुक्ति दो वर्षों के लिए है। इसके पहले श्रीमती हरबंश अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है। श्रीमती हरबंशबकी नियुक्ति पर पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओ व लोगो ने श्रीमती हरबंश को बुके भेंटकर बधाईयां दी है। श्रीमती हरबंश का कहना है कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। वो पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने भरपूर प्रयास करेंगी।












