युवा उत्सव आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2021-22 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में किया जाएगा। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आयोजन के सफल संचालन हेतु अधिकारियों की समिति का गठन किया है।
जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर आयोजन के नोडल अधिकारी होंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीताराम बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर डी.के. कौशिक, एसडीएम जांजगीर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, खाद्य अधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी, जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा, उपसंचालक जनसंपर्क एम.आर. सहारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पी.सी. लहरे सदस्य और जिला खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बैस सदस्य/सचिव होंगे।
कलेक्टर ने जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को विकासखंडों के दलों को जिला स्तरीय युवा उत्सव जांजगीर में आने-जाने की पूर्ण व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा है।
समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2021-22 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करें।