जांजगीर चांपा

त्योहारी सीजन में मिठाई में मिला कीड़ा, खाद्य औषधि विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

त्योहारी सीजन में मिठाई में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 

सुदर्शन मानिकपुरी @ जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण :  त्योहारी सीजन में मिठाई की गुणवत्ता को लेकर जांजगीर-चांपा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिवरीनारायण मुख्य मार्ग स्थित कान्हा स्वीट्स एवं डेली नीड्स से खरीदी गई मिठाई के डिब्बे में कीड़ा मिलने का दावा ग्राहक ने किया है। मामला सामने आने के बाद मिठाई की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक ग्राहक ज्योति कश्यप ने दुकान से मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचने के बाद जब मिठाई का डिब्बा खोला गया तो उसमें कीड़ा दिखाई दिया। इसके बाद ग्राहक ने मामले को लेकर नाराजगी जताई और मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।बताया जा रहा है कि दुकान का संचालन मनोजिया केशरवानी द्वारा किया जाता है। त्योहारी सीजन में मिठाई की बिक्री बढ़ने के बीच इस तरह मिठाई में कीड़ा मिलने की शिकायत ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।खास बात यह है कि इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नकली मिठाई, मिलावटी मावा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य विभाग द्वारा जांच और सैंपलिंग की जा रही है। ऐसे समय में जांजगीर-चांपा जिले में मिठाई में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आने के बाद भी विभागीय कार्रवाई और सैंपल जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठ रहा है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में मिठाई दुकानों की नियमित जांच और सैंपलिंग कितनी प्रभावी तरीके से की जा रही है। यदि किसी खाद्य पदार्थ में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आती है तो खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उसका सैंपल लेकर जांच कराना और नियमानुसार कार्रवाई करना जरूरी माना जाता है।फिलहाल इस मामले में खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से सैंपल जांच या कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि विभाग शिकायत का संज्ञान लेकर मिठाई का सैंपल जांच के लिए भेजता है या नहीं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे क्या कार्रवाई होती है।त्योहारी सीजन में आम लोगों की सेहत से जुड़ा यह मामला अब चर्चा में है। मिठाई में कीड़ा मिलने की शिकायत ने न सिर्फ दुकान की गुणवत्ता बल्कि जिले की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button