पामगढ़ में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला, 527 मरीजों को मिला जांच और इलाज का लाभ

पामगढ़ में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला, 527 मरीजों को मिला जांच और इलाज का लाभ
मिथलेश कश्यप @पामगढ़ विकासखंड पामगढ़ के ग्राम भिलौनी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में मंगलवार 25 अगस्त 2026 को “हर घर स्वच्छता, घर-घर आयुर्वेद” की थीम पर विकासखंड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया,आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 527 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच और इलाज का लाभ लिया। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों की जांच के साथ आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति भी जागरूक किया गया,,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मति रंजन मानेश जांगड़े, जनपद अध्यक्ष पामगढ़ उपस्थित रहे। वहीं रूपचंद साहू जनपद उपाध्यक्ष, अश्वनी कुर्रे सभापति जनपद पंचायत पामगढ़, जागेश्वर बर्मन सभापति सामाजिक कल्याण स्थाई समिति जनपद पंचायत पामगढ़ सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे,,इस अवसर पर ग्राम पंचायत भिलौनी की सरपंच श्रीमती रजनी त्रिलोकी कांड, उप सरपंच चंद्र प्रकाश यादव और सचिव रामखिलावन दिनकर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से लोगों में उत्साह देखा गया। आयोजकों ने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी बताते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की,,













