News

विजयादशमी पर राठौर समाज की निकलेगी महारैली

आयोजन को लेकर सामाजिकजनों की बैठक संपन्न

जांजगीर-चाम्पा। राठौर समाज की आगामी महारैली के आयोजन को लेकर सामाजिकजनों की बैठक  आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, सहभागिता और आगामी विजयादशमी के अवसर पर प्रस्तावित महारैली को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं युवा शामिल हुए। उपस्थित सामाजिकजनों ने महारैली में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आयोजन को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर अपने विचार रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि महारैली की तैयारियों को लेकर आगामी बैठक 20 सितंबर रविवार को राठौर भवन तलवा पारा जांजगीर में आयोजित की जाएगी। समाज के सभी सामाजिकजनों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है। समाजजनों ने कहा कि सामाजिक एकता और आपसी सहयोग से ही महारैली को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय करने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button