News

वृंदावन भक्ति कुटीर द्वारा मनाया जाएगा राधाष्टमी महोत्सव

जांजगीर-चाम्पा। नैला स्थित वृंदावन भक्ति कुटीर द्वारा शनिवार 19 सितंबर को राधाष्टमी महोत्सव का आयोजन शहर के होटल ड्रीम प्वाइंट में किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में राधा रानी के जन्मोत्सव के साथ उनके दिव्य नाम, रूप, गुण एवं लीलाओं का स्मरण कर भक्तिमय वातावरण में उत्सव मनाया जाएगा। आयोजक वृंदावन भक्ति कुटीर के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक हरिनाम संकीर्तन से होगी। शाम 4:30 से 7:30 बजे तक महा अभिषेक, शाम 7:30 से 8:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात 8:30 बजे से 56 भोग, आरती एवं प्रसाद का आयोजन होगा। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सेवा अवसर भी रखे गए हैं। आयोजन स्थल पर राधा रानी की महिमा और भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। वृंदावन भक्ति कुटीर के दैनिक कार्यक्रम के तहत प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक मंगल आरती, 6:30 से 7:30 बजे तक नाम जप, प्रातः 7:30 बजे दर्शन आरती तथा शाम 5 बजे से दर्शन एवं हरिनाम संकीर्तन आयोजित होता है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से राधाष्टमी महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button