जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी।

छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी

भाजपा ने जारी की प्रदेश प्रभारियों की नई सूची, 23 सितंबर को हुआ नियुक्तियों का ऐलान

 

रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने 23 सितंबर 2026 को प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों की सूची जारी की। स्मृति ईरानी भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। वह केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास, कपड़ा और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसी जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अमेठी से जीत दर्ज की थी, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

2003 से शुरू हुआ BJP का सफर

स्मृति ईरानी वर्ष 2003 में भाजपा से जुड़ीं। वर्ष 2004 में उन्हें महाराष्ट्र भाजपा युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 2010 में वह भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। वर्ष 2011 में गुजरात से राज्यसभा सांसद चुनी गईं

2014 में उन्होंने अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा और केंद्र में मंत्री बनीं। 2016 में कपड़ा मंत्रालय तथा 2017 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 2019 में अमेठी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं।

अब छत्तीसगढ़ संगठन की जिम्मेदारी

भाजपा की नई नियुक्ति के बाद अब छत्तीसगढ़ संगठन की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी के पास होगी। उनके साथ सिद्धार्थ शंभू सह-प्रभारी के तौर पर काम करेंगे। भाजपा ने इसी क्रम में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।

#SmritiIrani #स्मृति_ईरानी #ChhattisgarhBJP #छत्तीसगढ़BJP #BJPChhattisgarh #छत्तीसगढ़_प्रभारी #SiddharthShambhu #सिद्धार्थ_शंभू #BJP #PoliticalNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button