जिले में 58 आरक्षकों का प्रधानआरक्षक में हुई पदोन्नति नए साल के पहले ही मिला बड़ा तोहफा।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 में जिला पुलिस बल के 58 आरक्षक योग्य पाए गए। जिन्हें आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर प्रमोशन मिला है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को फीता लगाकर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की। एसपी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के बाद उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। इसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है,जिम्मेदारी एवं कार्यों में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदोन्नति पश्चात सभी प्रधान आरक्षकों को लगन व मेहनत से कार्य करने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी एवं कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।