News

एआईसीसी में पुलिस कार्यवाही के खिलाफ शहर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना कर सौंपा ज्ञापन।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली मुख्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस जनों के ऊपर केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के खिलाफ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला के तत्वावधान में स्थानीय कचहरी चौक जांजगीर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद भारत के इतिहास में यह पहली घटना है, जिसमें केंद्र सरकार के इशारे पर देश के मुख्य विपक्षी दल के मुख्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं के ऊपर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्यवाही की गई, जो किसी व्यक्ति के मूल अधिकारों पर कुठाराघात है। भारतीय संविधान अहिंसात्मक प्रदर्शन का अधिकार दिया गया है, जिस अधिकार से कांग्रेस जन वहां प्रदर्शन कर रहे थे। तत्पश्चात कांग्रेस जनों द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया।


Back to top button