जांजगीर चांपा

जज के घर नौकरानी की ‘चेक चोरी’ की साजिश! फर्जी दस्तखत कर 85 हजार निकालने बैंक पहुंची, सतर्क बैंककर्मियों ने खोला पूरा राज

जज के घर नौकरानी की ‘चेक चोरी’ की साजिश! फर्जी दस्तखत कर 85 हजार निकालने बैंक पहुंची, सतर्क बैंककर्मियों ने खोला पूरा राज

 

जांजगीर-चांपा। जज के घर करीब एक साल से काम कर रही नौकरानी ही चेक फर्जीवाड़े की मास्टरमाइंड निकली,, भरोसे का फायदा उठाकर नौकरानी ने घर की अलमारी से SBI का चेक चोरी किया और खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर उसमें 85 हजार रुपए की रकम भर दी,, इसके बाद चेक को बैंक में लगाकर खाते से रकम निकालने की कोशिश की गई,,चेक बैंक पहुंचते ही बैंक कर्मचारियों को दस्तखत और चेक को लेकर शक हुआ,, बैंक ने तत्काल खाताधारक से संपर्क किया तो चेक जारी करने से साफ इनकार कर दिया गया,, इसके बाद बैंक की सतर्कता से 85 हजार रुपए की रकम खाते से निकलने से पहले ही पूरा फर्जीवाड़ा पकड़ लिया गया,,मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की,, जांच के दौरान आरोपी नौकरानी गिरजा, निवासी पेण्ड्री जांजगीर को गिरफ्तार कर लिया गया,, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चेक और बैंक से जुड़े दस्तावेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं,,पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब एक साल तक घर में काम करने के दौरान भरोसे का फायदा उठाया और चेक हासिल कर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए रकम निकालने की कोशिश की,, फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है,,बैंक की सतर्कता और कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जज के खाते से 85 हजार रुपए की ठगी होने से पहले ही फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button