News

अंबेडकर अस्पताल रायपुर में ये हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। यहां मेडिकल कॉलेज के 400 रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दी है।

  • जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़ :: अंबेडकर अस्पताल रायपुर में ये हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। यहां मेडिकल कॉलेज के 400 रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दी है। शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज कैंपस में जमा होकर डॉक्टर्स ने जमकर नारेबाजी की।

4 से 5 दिनों के भीतर कोई ठोस फैसला न होने पर इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने की तैयारी है।

 

खबर है कि सोमवार से रेजिडेंट डॉक्टर्स ऑपरेशन थिएटर्स में भी काम बंद कर देंगे। डाक्टरों के हाथों में सेव द सेवियर्स की तख्तियां थी। ये विरोध प्रदर्शन NEET-PG की रुकी हुई काउंसलिंग के विरोध में हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि पहले ही डॉक्टर्स की कमी है, काउंसलिंग के रुकने से नए डॉक्टर्स का भविष्य भी अधर में है।

 

शनिवार को रायपुर के आसपास से आने वाले बहुत से लोगों को परेशानी हुई। अस्पताल स्टाफ ने डॉक्टर्स की कमी बताई। अस्पताल में हर दिन करीब 1 हजार से ज्यादा मरीज OPD में इलाज करवाने पहुंचते हैं।

Back to top button