जांजगीर चांपा

बोड़सरा के होनहार समीर टोप्पो का MBBS में चयन, डॉक्टर बनकर करेंगे सेवा

बोड़सरा के होनहार समीर टोप्पो का MBBS में चयन, डॉक्टर बनकर करेंगे सेवा

जांजगीर-चांपा जिले के बोड़सरा गांव के होनहार छात्र समीर टोप्पो ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है,, समीर का चयन MBBS के लिए मेडिकल कॉलेज जांजगीर चांपा में हुआ है,, शुरू से ही मेधावी छात्र रहे समीर अब डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना पूरा करेंगे,,समीर टोप्पो ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवारजनों को दिया है,, उनके पिता अगास राम टोप्पो GNM ट्रेनिंग सेंटर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ हैं,, वर्तमान में समीर का परिवार न्यू हॉस्पिटल कॉलोनी जांजगीर में निवासरत है,,समीर के MBBS में चयन की खबर मिलते ही बोड़सरा गांव में खुशी का माहौल है,, गांव के लोगों और शुभचिंतकों ने समीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है,, समीर की सफलता ने गांव के युवाओं के लिए भी एक मिसाल कायम की है,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button