जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में सड़क सुरक्षा की अनोखी पहल, अब पशुओं के साथ वाहनों पर भी लगाई जा रही रेडियम रिफ्लेक्टिव पट्टियां।

जांजगीर-चांपा में सड़क सुरक्षा की अनोखी पहल, अब पशुओं के साथ वाहनों पर भी लगाई जा रही रेडियम रिफ्लेक्टिव पट्टियां

जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और रात्रिकालीन यातायात को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक युवाओं ने एक सराहनीय अभियान शुरू किया है। घुमंतू और निजी पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगाने के बाद अब जिले में ट्रेलर, हाइवा, ट्रैक्टर, ऑटो, स्कूल वैन, पिकअप और अन्य वाहनों पर भी रेडियम रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगाई जा रही हैं।अभियान से जुड़े युवाओं का कहना है कि रात के समय कई बार सड़क पर चल रहे भारी और धीमी गति वाले वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों के चालकों को समय पर अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। रेडियम रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगने के बाद वाहन दूर से ही चमककर दिखाई देंगे, जिससे चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे और हादसों की संभावना कम होगी।
युवाओं का उद्देश्य केवल रेडियम पट्टियां लगाना ही नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। उनका मानना है कि छोटे-छोटे प्रयास और जनसहभागिता से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। जिले में चल रही इस पहल को लोगों का भी सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button