जांजगीर चांपा

57 बार के रक्तदाता संजय राठौर को राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

जांजगीर-चाम्पा। जिले के लिए गौरव का विषय है कि जिले के एक समर्पित रक्तदाता को सर्वाधिक 57 बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया। विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर राजभवन रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डाका द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके निरंतर योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने अनेक जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे किसी को नया जीवन मिल सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।जांजगीर जिले के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक है और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण संदेश देती है। इस सम्मान लिए उन्हें डॉ. सुनील साहू, उमेश राठौर, बबलू राठौर, योगेश बनर्जी, विष्णु यादव, लालू यादव, पुष्पेंद्र निर्मलकर, राजू यादव, हरीश राठौर,कैलाश कश्यप,केके कश्यप अजीत गढ़वाल,धर्मेंद्र यादव, संजू बरेठ, मितेश यादव,मुंडा राठौर सहित शबरी सेवा संस्थान के अन्य मित्रों ने बधाई दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button