News

अयांश बिलासपुर ने किया डीबी वेंचर्स चैम्पियन ट्राॅफी पर किया कब्जा

राज्य स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

जांजगीर-चाम्पा। जिला क्रिकेट संघ और फाइटर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में अंचल के बहु प्रतिक्षित दुधिया रोशनी में खेली जाने वाली टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में अयांश बिलासपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर कोरबा पुलिस टीम को 11 रनों से पराजित कर डीबी वेंचर चैम्पियन ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण विधायक ब्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं डीबी वेंचर ग्रुप के संचालक धीरेन्द्र बाजपेयी, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, इंजी. रवि पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, समाज सेवी राजेश पालीवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षव्दय रमेश पैगवार व जय थवाईत, पूर्व क्रिकेटर आशीष राठौर, पार्षदगण प्रिंस शर्मा, विष्णु यादव, अरमान खान, देवराज सिंह चंदेल, आर. एस. क्षत्रीय एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विजेता बिलासपुर टीम को डीबी वेंचर ग्रुप द्वारा प्रायोजित 1 लाख 1 हजार रूपए एवं चैम्पियन ट्राफी, उपविजेता कोरबा टीम को डीबी वेंचर ग्रुप द्वारा प्रायोजित 51 हजार रूपए एवं ट्राफी, तृतीय पुरस्कार देवांगन नर्सिंग होम टीम चांपा को बरातु यादव द्वारा प्रायोजित 21 हजार रूपए एवं ट्राफी प्रदान किया गया। कोरबा टीम के लेवीस पंकज प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये। उन्हें 5 हजार रूपए एवं ट्राफी उज्जवल तिवारी के सौजन्य से प्रदान किया गया। उसी तरह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज लक्की सोनकर, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक भवानी कोरबा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लेवीस पंकज फाईनल मैच के मैन आॅफ द मैच बिलासपुर टीम के नारायण पात्रे (नाबाद 50 रन) को दिया गया। साथ ही कामेंट्री के लिए शाहिद बाबा, रानु दुबे, रोहित सितलानी, स्कोरिंग आर के यादव, दीपक अमुल्य योगदान के लिए पिंटु, लालू यादव पूजा टेंट हाउस, पिंकल माली, गोलू गढ़ेवाल, पंकज राठौर एवं अन्य सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विशेष योगदान के लिए वरिष्ट क्रिकेटर विवेक सिंह सिसोदिया का भी सम्मान किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में फाईटर क्लब के भूपेश सोनू राठौर, राहुल सिसोदिया, आशु पाण्डेय, भैरव मिश्रा, दादू डाॅन, टिंकु शुक्ला, बाबा महाराज, अमन बाघमारे, प्रकाश शर्मा, बाबा थवाईत, दीपक यादव, राजेश छोटु राठौर, सौरभ वर्मा, राजा सिद्दकी, विकेश गुरनानी, सागर भक्तानी, आकाश कलोशिया, सजल, राजेश साहू, दुर्गेश सोनवानी, रानू यादव, कालू अग्रवाल, फिरदौस गुड्डा सहित अन्य लोगों का सक्रिय योगदान रहा। आयोजन समिति ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका सहित अन्य सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है जिन्होने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया है।

Back to top button