जांजगीर चांपा

श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद भंडारे का आयोजन

 

जांजगीर। हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया है। यह भंडारा 14 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा।

हसदेव विहार सर्वेश्वर समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को सपरिवार प्रसाद ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई है।

स्थान: श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जांजगीर।

आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन पर्व पर उपस्थिति दर्ज कर भंडारे में शामिल होने का आग्रह किया है।

 

Back to top button