कांग्रेस को बड़ा झटका भूपेश बघेल-अरुण बोरा की करीबी रामकली यादव करेंगी भाजपा में प्रवेश।

दुर्ग: कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। दुर्ग की राजनीति में चर्चित नाम और कद्दावर नेता रामकली यादव जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रही हैं। रामकली यादव, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण बोरा की करीबी मानी जाती हैं, ने कांग्रेस से अपनी नाराजगी जाहिर की है।
रामकली यादव ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि रामकली यादव एक सशक्त दावेदार के साथ जनाधार वाली और सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका के बावजूद कांग्रेस द्वारा नजरअंदाज किया जाना, पार्टी के लिए भारी पड़ सकता है।
दुर्ग नगर निगम में महापौर पद पर कांग्रेस की सत्ता है और रामकली यादव ने उसमें भी अपनी सक्रियता से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन टिकट न मिलने की वजह से अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है।
सूत्रों के अनुसार, रामकली यादव के भाजपा में जाने से कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी उनके साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यह कदम दुर्ग में कांग्रेस की स्थिति को कमजोर कर सकता है और आगामी महापौर चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
रामकली यादव का भाजपा में प्रवेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। दुर्ग में कांग्रेस की पकड़ कमजोर होती दिख रही है, और पार्टी को आने वाले समय में इस फैसले का खामियाजा उठाना पड़ सकता है।