News

बारिश  से NH-343 बेहाल, ठेकेदार लगातार कर रहे रिपेयरिंग कार्य।

बारिश  से NH-343 बेहाल, ठेकेदार लगातार कर रहे रिपेयरिंग कार्य।

बलरामपुर जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर NH-343 पर भी देखने को मिल रहा है,, बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं,, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,, सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए संबंधित ठेकेदार द्वारा लगातार रिपेयरिंग कार्य कराया जा रहा है,, गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने का काम जारी है ताकि बारिश के बीच भी NH-343 पर यातायात सुचारु रखा जा सके,, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश थमने के बाद सड़क की स्थायी मरम्मत कराया जाना जरूरी है,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button