Saturday, April 20, 2024
HomeNewsविधायक चंदेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कवर्धा रवाना होंगे।

विधायक चंदेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कवर्धा रवाना होंगे।

 

जांजगीर चांपा::जाज्वल्य न्यूज़: छ.ग. विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल के नेतृत्व में जांजगीर-चाम्पा जिले के भाजपा कार्यकर्ता आज प्रातः 08.00 बजे कवर्धा रवाना होंगे।

 

पिछले दिनों कवर्धा में घटित घटना का विरोध करते हुए तथा बहुसंख्यक समाज व केशरिया झण्डे का अपमान राजनीतिक तृश्टिकरण के तहत किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार तथा भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आज छ.ग. की कांग्रेस सरकार द्वारा फर्जी एवं झूठे मुकदमे लादे गये तथा भाजपा के अनेक नेताओं को अकारण जेल में डाला गया। उस क्षेत्र के सांसद, पूर्व सांसद के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज किये गये है। करीब 100 भाजपा कार्यकर्ताओं, विष्व हिन्दू परिषद एवं संघ परिवार के लोगों के ऊपर झूठे प्रकरण दर्ज किये गये है।

 

शासन व प्रशासन के इशारे पर इस प्रदेश में लगातार तुश्टीकरण की राजनीति हो रही है। इन सभी का व्यापक विरोध करते हुए आज राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों एवं सघ परिवार व विष्व हिन्दू परिषद् द्वारा कवर्धा चलों का आहवान किया गया है। जांजगीर-चाम्पा जिला, क्षेत्र व अंचल के भाजपा द्वारा भी आज 06 दिसम्बर को बड़ी संख्या में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक नारायण चंदेल के अगुवाई में कवर्धा कूच किया जायेगा। भाजपा के सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा मोर्चा व प्रकोष्ठो के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आज कवर्धा जायेंगे। इसके साथ ही अकलतरा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृषिणकांत चंद्रा की अगुवाई में उनके क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कवर्धा प्रस्थान करेंगे।

 

भाजपा जिला महामंत्री पुरषोत्तम शर्मा, महामंत्री कन्हैया गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया, गुलाब सिंह चंदेल, कृश्णकुमार सिंगसार्वा, भाजयुमों जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू सहित भाजपा के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजकों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एवं संघ परिवार के सभी अनुशानगिक संगठन के लोग कवर्धा जायेंगे।

 

भाजपा जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आषुतोश गोस्वामी, चाम्पा नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुनेश्ववर साहू ने अपने मण्डलों एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आज दिनांक 06 दिसम्बर को कवर्धा जाने का आग्रह किया है।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular