जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप करेंगे 10 जनवरी एकदिवसीय धरना आंदोलन।

 

जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने 10 जनवरी को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के जरिए वे राज्य और केंद्र सरकार से विधानसभा की प्रमुख समस्याओं को हल करने की मांग करेंगे।

पत्रकार वार्ता में रखी समस्याएं

पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक कश्यप ने जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र की कई लंबित समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति न मिलने के कारण जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को साझा करते हुए बताया कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर समाधान सुनिश्चित करना है। उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

1.विधानसभा 2024 25 में प्रस्तावित कार्यों का प्रारंभ करना

2. नैला ओवर ब्रिज का निर्माण।

3. हसदेव नदी पर नया पुल निर्माण।

4. विधानसभा क्षेत्र में उच्च माध्यमिक विद्यालय का उन्नयन।

5. नवागढ़ में एसडीएम कार्यालय का निर्माण।

6.खोखसा पीथमपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य

7.नवोदय स्कूल प्रारंभ करना

8. जिले के साला जांजगीर को 220 बेड तक अस्पताल में अपग्रेट किया जानासहित अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति और शीघ्र पूर्णता।

धरने में शामिल होंगे कांग्रेस नेता

धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। विधायक कश्यप ने जनता से भी अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस आंदोलन का समर्थन करें।

विकास कार्यों में देरी पर सवाल

विधायक कश्यप ने विकास कार्यों में हो रही देरी पर प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बिना प्रशासनिक सहयोग के यह संभव नहीं हो पा रहा है।ग्रामीणों की उम्मीदें

धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा। अब यह देखना होगा कि प्रदर्शन के बाद सरकार और प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाते हैं।जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की दिशा में यह प्रदर्शन एक अहम कदम साबित हो सकता है।

Back to top button