News

20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस दफ्तरों के चक्कर काट रहे परिजन…

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: सारागांव थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को कोई भगा ले गया। इस मामले में 20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है, तो वहीं लड़की के परिजन लगातार पुलिस दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, उक्त नाबालिग लड़की बीते 11 फरवरी को सुबह स्कूल जाने का नाम लेकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों का यह भी कहना है कि उनकी लड़की को मोहल्ले का एक लड़का जम्मू कश्मीर भगा ले गया है, क्योंकि उक्त लड़का परिवार के साथ उधर कमाने खाने गया था। पुलिस को भी जम्मू कश्मीर का लोकेशन मिल रहा है। इस संबंध में चांपा एसडीओपी पद्मश्री तंवर का कहना है कि लड़की का लोकेशन जम्मू कश्मीर की ओर मिल रहा है। शीघ्र एक टीम वहां के लिए रवाना होगी। मामले में पूरी संजीदगी के साथ कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल, 20 दिनों से लड़की के गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Back to top button