चांपा जंक्शन का कायाकल्प सुनहरे अक्षरों में दर्ज, अमृत भारत स्टेशन बना क्षेत्र की नई पहचान — भाजपा नेत्री मंजूषा पाटले।

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रबंधन समिति की सदस्य इंजी. श्री मति मंजूषा पाटले ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित चांपा जंक्शन के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार, क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े तथा कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चांपा जंक्शन का कायाकल्प जांजगीर-चांपा जिले के विकास के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने वाली उपलब्धि है।इंजी. श्री मति मंजूषा पाटले ने कहा कि चांपा जंक्शन का आधुनिकीकरण केवल रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, उद्योग, पर्यटन और यात्री सुविधाओं को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं, डिजिटल सूचना प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ परिसर और स्थानीय संस्कृति की झलक से सुसज्जित यह स्टेशन अब जिले की नई पहचान बनेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार रेलवे के आधुनिकीकरण और आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी नई गति मिलेगी।मंजूषा पाटले ने कहा कि चांपा जंक्शन का पुनर्विकास पूरे जांजगीर-चांपा जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार, क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारतीय रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अमृत भारत स्टेशन योजना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है।











