News

पूरे प्रदेश में एकमात्र प्रस्तावित नाम, विष्णु प्रसाद सोनी को, बनाया गया भारतीय सतर्कता परिषद का प्रदेश अध्यक्ष।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: विष्णु प्रसाद सोनी जी को भारतीय सतर्कता परिषद(विजिलेंस काउंसिल ऑफ इंडिया) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सोनी जी सामाजिक कार्यों में बहुत रुचि लेते हैं। समाज सेवा के बारे में पूछे जाने पर सोनी जी कहते हैं कि मैंने एक आम आदमी की तरह वो सभी काम किये जो शासन, प्रशासन या पुलिस में बैठे लोग करते हैं, लेकिन अब अपने शेष जीवन को मानव सेवा में ही समर्पित कर प्रायश्चित भी करना चाहता हूँ और अपनी आत्मा को संतुष्ट करना चाहता हूँ, और इस बात के एहसास के साथ जीना चाहता हूँ कि मैं किसी के काम आ सका। मेरा जीवन परिवर्तित होने के बाद मुझे साधु-संतों का भी आशीर्वाद मिलने लगा और लोगों की सेवा का भाव मेरे मन में औऱ दृढ़ होता गया।

सोनी जी मानवाधिकार की लडाई हो या दीन-दुखियों के साथ हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाने की बात हो तत्परता से आगे रहते हैं। विष्णु सोनी जी का जीवन अपने आप में बड़ा रोचक और आकर्षित करने वाला है, इन्हें आज का बाल्मीकि कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी, जिनके पूर्व के जीवन और अब के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आया है, जो वास्तव में प्रशंनीय व अनुकरणीय है।

विष्णु सोनी जी के प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने के पीछे इनके सामाजिक जीवन में दिन-दुखियों की सेवा, और लोगों के प्रति समर्पित भाव है, जिसने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ से विष्णु सोनी जी का ही नाम प्रस्तावित किया। उन्होंने कहा कि सोनी जी जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं जो लोगों की परेशानियों से, पीड़ाओं से भली भांति परिचित हैं, ऐसे व्यक्ति ही संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकते हैं। इसलिए सोनी जी की नियुक्ति से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। उनके अध्यक्ष पद का कमान संभालने के बाद अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएँगी। सोनी ने कहा है कि संगठन को मजबूत करना है, अत्यचार के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवज बुलंद करंगे, लोगों को न्याय दिलाने के लिए अंतिम समय तक लड़ेंगे।

इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.एन. सहगल जी(रिटायर्ड सी बी आई डायरेक्टर दिल्ली) ने सोनी जी को एक बार पुनः प्रदेश को संभालने की जवाबदेही देते हुए शुभकामनाएँ दी है। सोनी जी के प्रदेशाध्यक्ष बनने से लोगों में खुशी की लहर है, पूरे प्रदेश से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएँ दी है।

Back to top button