News

निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा और उप जेल सक्ती का निरीक्षण किया गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि जेल के सभी बैरकों में बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी ली गयी। जहां 03 बच्चों की उम्र विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर के रूप में संदेहास्पद पाया गया, जिनका उम्र सत्यापन कराया जाएगा। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निवास स्थान में बच्चों का पालन-पोषण, देखरेख करने के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। वह स्वयं व उसकी पत्नी जेल में निरूद्ध है। ऐसे बंदियों के बच्चों की सूची तैयार की गई, जिसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से संस्थागत संरक्षण प्रदान किया जावेगा।

जेल के कर्मचारीयों को निरीक्षण समिति द्वारा अवगत कराया गया कि जेलों में प्रवेश देते समय यदि बंदी 18 वर्ष से कम के प्रतीत होने या उम्र संदेहास्पद होने की स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जाये ताकि समिति द्वारा उम्र सत्यापन के पश्चात किशोरों को संप्रेषण गृह में संरक्षण की प्रांरभिक कार्यवाही की जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिला जेल निरीक्षण समिति के सदस्य जिला बाल संरक्षण इकाई के गजेन्द्र सिंह जायसवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुश्री पूजा तिवारी, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) श्रीमती संतोषी वैष्णव, सामाजिक कार्यकर्ता  हर्षवर्धन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री अल्का जायसवाल एवं  दीपक बरेठ अधिवक्ता, जेल अधीक्षक एवं जेल कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button