News

हंसदेव विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कॉलोनी वासियों द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर किया दीप प्रज्वलित।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::जांजगीर मुख्यालय हसदेव विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर मे समस्त कॉलोनी वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने अपने घर से दीपक लेकर मंदिर परिसर में पहुंचा और मंदिर को पूरा दीप से सजाकर नवरात्रि की पूजा अर्चना कर पूरे मंदिर परिसर में रंगो बिखेर कर हिन्दू नववर्ष मनाया गया। एवं समस्त कालोनी वासी सहित क्षेत्र की स्वस्थ मंगलकामनाएं हेतु यह दुर्गम कार्य किया। तत्पश्चात भगवान शिव माता अम्बे की आरती गायन कर प्रसाद वितरण किया गया।

Back to top button