जांजगीर किंग्स व जांजगीर पैंथर ने सेमी फाइनल में बनाई जगह
जाजवल्यदेव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन

जांजगीर-चाम्पा। जाजवल्यदेव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता के तृतीय दिवस प्रथम मैच में जांजगीर पैंथर ने जिला हॉकी संघ कोरबा की टीम एक तरफा मुकाबले में 12-0 से पराजित किया। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पप्पू सारथी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। द्वितीय मैच में जांजगीर किंग्स ने बालको हॉकी अकादमी की टीम को 4-1 से पराजित किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब चंदन ओगरे को दिया गया। तृतीय मैच में जांजगीर टाईगर की टीम ने जिला हॉकी संघ कोरबा की टीम को 7-0 से पराजित किया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब छबिलाल को दिया गया। चौथे मैच में ध्यानचंद अकादमी ने बालको हॉकी अकादमी को 4-1 से पराजित किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच प्रदीप करियारे को दिया गया। खिलाड़ियों को परामर्श, मार्ग दर्शन व प्रोत्साहित करने के लिए मोहन यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, देवा गढ़वाल अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, अजीत गढ़वाल सभापति नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, मंजूषा पाटले दुर्गा वाहिनी सह संयोजक, योगेश चौरसिया पार्षद, निर्मला टोप्पो, सुप्रिया बारा, रजनी राठौर, राजेश राठौर नेट बॉल महासचिव, अनिल शर्मा, सुशील सिंह क्रीड़ा भारती उपाध्यक्ष, सतीश शर्मा बस्ती प्रमुख, रोशनी राठौर, सीताराम राठौर पत्रकार उपस्थित थे। लीग मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जांजगीर चैलेंजर, 7 स्टार जांजगीर, जांजगीर किंग्स व जांजगीर पैंथर की टीमों ने सेमी फाइनल में जगह बनाया। आज के अंपायर सुमित सोनवान, अमित परमहंस, दीपक खरसन , दीपक आदित्य, संजना साहू, खुशबू साहू , सीमा रोहिदास रहे। कल 28 दिसंबर को प्रथम सेमी फाइनल जांजगीर चैलेंजर व 7 स्टार जांजगीर के मध्य प्रातः 8 बजे खेला जाएगा। द्वितीय सेमी फाइनल जांजगीर किंग्स व जांजगीर पैंथर के मध्य प्रातः 9 बजे खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दोपहर 1 बजे खेला जाएगा।












