नेता प्रतिपक्ष चंदेल के जन्मदिन पर क्षेत्र में होंगे अनेक कार्यक्रम का आयोजन जनहित के मुद्दे की समाधान स्वर्ग रथ शुभांरभ सहित कई जरूरी सामग्री करेंगे वितरण।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज़ ,जांजगीर चांपा।
छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी के जन्मदिवस पर आज 19 अप्रैल को क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। चंदेल प्रातः 10ः00 बजे नहरिया बाबा मंदिर जायेंगे तद्उपरांत वे जांजगीर देवी दाई मंदिर में मत्था टेकेंगे। वे प्रातः 11ः00 बजे से अग्रसेन भवन नैला-जांजगीर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे वे शाम 4ः00 बजे तक अग्रसेन भवन नैला में सभी लोगों से भेट करेंगे तथा बड़े बजुर्गों व वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वे शाम 4ः00 बजे नवागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे, शाम 5ः00 बजे नवागढ़ में नवागढ़ एवं क्षेत्र के नागरिकों को विधायक निधि द्वारा निर्मित स्वर्ग रथ को क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे वे इस दौरान 2 मर्च्यूरी बाक्स (शव फ्रिजर बाक्स) को भी इस क्षेत्र की जनता को सौंपेगें। वे शाम 5ः45 बजे चाम्पा के लिए प्रस्थान करेंगे, शाम 6ः30 बजे वे चाम्पा रेल्वे स्टेश्न के समीप पलटन बाबा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा उस क्षेत्र के नागरिकों से भेट करेंगे।
तद्उपरांत कोरबा रोड चाम्पा में योगेश अग्रवाल के निवास पर आयोजित जन्मदिन के अवसर पर भेट मुलाकात कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वे रात्रि 8ः00 बजे कचहरी चौक जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर जांजगीर व चाम्पा नगर में कार्यकर्ताओं द्वारा चिकित्सालय में फल वितरण, ग्राम खोखरा वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।












