News
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले अमोरा और पेन्ड्री में फांसी लगा कर दिया जान।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमोरा और पेन्ड्री का है जहां बीती रात एक युवक ने अपने घर के अंदर छत के पंखे से फांसी लगाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया तो वही दूसरे ने छत में लगे कड़ी में साड़ी लगा कर अपनी जिवन लिला समाप्त कर ली है मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमोरा युवक का नाम राजू कश्यप पिता बुचुन कश्यप बताया जा रहा है तो वहीं दूसरा युवक पेन्ड्री का सूरज यादव पिता महावीर यादव बताया जा रहा है दोनों युवक की उम्र 28 वर्ष है मृत राजू कश्यप के दो छोटे छोटे बच्चे हैं मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर मामले का पंचनामा कर शव को नवागढ़ राछा भाठा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट हो पाएगा।












